Categories: हिमाचल

सुलगते जंगल-तपते पहाड़, बस्तियों पर मंडरा रहा ख़तरा

<p>शिमला के शैतानी चीड़ की नुकीली पत्तियों ने फिर से जंगल का जनाजा निकालना शुरू कर दिया है। हिमाचल में जंगलों के बदन पर जैसे किसी ने बारूद छिड़कना शुरू कर दिया है और मौसम की गर्म भट्ठी ने पर्यावरण को सेंकना शुरू कर दिया है। ऐसा लगता है कि चीड़ की पत्तियों और आग के बीच चोली-दामन का साथ है जो पहाड़ों की सीने में हर साल सुलगती है। मात्र बिरोजा उद्योग के फ़ायदे के लिए चीड़ उगाना जंगलों को तबाह करना है।&nbsp;</p>

<p>हर साल जंगल की आग से हिमाचल आहत होता है। लेकिन जनसमुदाय को इतना भी अधिकार नहीं कि बारूद बन चुके और बस्तियों को चपेट में लेते जंगल से चीड़ के पेड़ हटा दें। सरकारें आग से जंगलों को बचाने के नाम पर करोड़ों खर्च कर देती है लेकिन नतीज़ा शून्य ही निकलता है।&nbsp;</p>

<p>तेज़ धूप खिलने के साथ ही शिमला में भी आगज़नी के मामले सामने आने लगे है। आसपास के क्षेत्रों में जंगल दहक रहे है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक हिमाचल में अभी तक 600 के करीब मामले सामने आए है जिनमें लाखों का नुकसान सामने आया है। यदि हिमाचल में चीड़ के बदले चौड़ी पत्ती के पेड़ उगाते हैं, तो गर्मियां शांत रहेंगी और वातावरण में धुएं का गुबार भी कम होगा। अगर जंगल राष्ट्रीय संपदा है, तो इनकी आग को राष्ट्रीय आपदा के रूप में देखना चाहिए। वन संरक्षण अधिनियम की आड़ में कब तक करोड़ों की सम्पति भेंट चढ़ती रहेगी। ऐसे में नई वन नीति की दरकार है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago