हिमाचल को मोदी का डबल धमाका, अनुराग बने मंत्री तो नड्डा बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

हिमाचल में बीजेपी की वनसाइडेड जीत देश में नाम चमकाया और अब इस जीत का तोहफा भी मोदी सरकार में हिमाचल को मिल रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद जेपी नड्डा पर चर्चाएं जोरों पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद नड्डा की संगठन प्रमुख होने की चर्चाएं और भी बढ़ गई हैं और अब उनकी जगह पूरी तरह पक्की मानी जा रही है। यानी की अमित शाह की जगह अब जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं।

वैसे भी हिमाचल में मंत्री पद का कोटा पूरा हो चुका है और अब सबकी निगाहें जेपी नड्डा पर टिक्की हैं कि आख़िरकार मोदी सरकार उन्हें क्या ओहदा देती है। जेपी नड्डा मोदी और शाह के ख़ास माने जाते हैं और संसदीय बोर्ड के सदस्य रहते हुए उनका मोदी-शाह के कई फैसलों का योगदान रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिली जीत और राहुल गांधी की हार में उनका विशेष योगदान माना जा रहा है। ऐसे में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की जगह फिलहाल पक्की ही समझो।

बीजेपी में अहम पदों पर बैठे नेताओं के अनुसार जल्द ही तय प्रक्रिया के तहत नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। इस पर नड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अभी तक अंदरख़ाते क्या खेल चलेगा इसका सही तरीके से बताना मुश्किल है। क्योंकि बीजेपी ने इस बार सुषमा स्वराज जैसी नेताओं को भी मंत्रिमंडल में नहीं लिया है। लेकिन इतना ज़रूर है कि नड्डा को अग़र मंत्री पद से हटाया गया है तो उन्हें कोई बड़ा ओहदा संगठन या सरकार में मिलने वाला है।

अनुराग ने दी गुरुदक्षिणा

वहीं, अनुराग ठाकुर की जीत की कहानी धूमल परीवार के लिए संजीवनी से कम नहीं हो सकती है। अब जब उन्हें मंत्री बना दिया गया है तो कहीं न कहीं पुराने जख्मों पर उनकी ये जीत बड़े मरहम का काम भी जरूर करेगी। विशेष रूप से उनके पिता के लिए ये गुरुदक्षिणा है और ये भी कहा जा सकता है कि मोदी की धूमल के साथ पुरानी दोस्ती तो यहां काम ही आ गई। साथ ही अनुराग के कामों पर भी मुहर लगती नज़र आई जो उन्होंने हमीरपुर लोकसभा के लिए अपने पिछले कार्यकाल के दौरान किये थे।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago