Follow Us:

शिमला: बच्चियों के साथ अपराध पर गुड़िया बोर्ड के अध्यक्ष ने DSP से कार्रवाई की मांग

पी. चंद |

सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने बीते कुछ दिनों में बच्चियों के साथ हुए जघन्य अपराधों पर रोष जताया है। उन्होंने इस संबंध में डीएसपी रोहडू से अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। रोहडू में अलग-अलग स्थानों पर हुए दुराचार के दो संगीन मामलों की इन घटनाओं ने महिलाओं के सम्मान को आघात पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि इन संगीन मामलों में कहीं न कहीं हमारे परिवार पोषण के साथ संस्कारों की अनदेखी की झलक सामने आई हैं और एक घटिया मानसिकता का फैलता विष भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू की जा रही है। उपाध्यक्ष ने महिलाओं से अपील कि है कि वह अपराध के प्रारंभिक चरण में ही अपराधी के व्यवहार पर संदेह होते ही गुड़िया हेल्पलाइन नंबर- 1515 से मदद लें ताकि यह बोर्ड अपराधों को रोकने के लिए सभी उपायों का समय रहते उपयोग कर सकें।

उन्होंने महिलाओं को संगठित रहने वह सोशल मीडिया से किसी भी अनजान व्यक्ति से दूर रहने की सलाह दी है। अपराध रोकने के लिए महिलाएं स्वयं पुलिस और प्रशासन की मददगार सिद्ध हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति पर जरा सा संदेह होने पर भी शिकायत दर्ज करवा दे। वह रोहडू जाकर पीड़ितों से मिलकर पूर्ण जानकारी प्राप्त करेगी और परिवार वालों से भी मिलकर मामले की पारदर्शिता से छानबीन हो तथा उचित करवाई हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास करेगी।