Follow Us:

IGMC में सामान्य मरीज़ों को भी चल रहा इलाज, MS ने दी कई और जानकारियां

पी. चंद |

2020 में आईजीएमसी हॉस्पिटल में ग़ैर कोविड मरीज़ों की ओपीडी 424788 रही है, जबकि 2021 में अभी तक 200536 ग़ैर कोविड मरीज़ ओपीडी में आयें हैं। आईजीएमसी में आज दिन तक 2834 गंभीर और अति गंभीर कोविड के मरीज़ों का इलाज किया गया है। यह सब मरीज़  प्रदेश भर से गंभीर हालत में आईजीएमसी में रेफ़र किए थे। जिनमें से आज दिन तक 2025 लोग स्वस्थ हो कर घर लौटें हैं। 241 मरीज़ वर्तमान समय में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ये जानकारी अस्पताल के MS डॉ. जनक राज ने दी है।

उन्होंने कहा कि 235 कोविड मरीज़ों के डायऐलिसस किए गये हैं। आज दिन तक 568 कोविड मरीज़ों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। आईजीएमसी में कोविड के गंभीर और अति गंभीर मरीज़ों की मृत्यु दर का आंकड़ा 2 प्रतिशत है । वर्ल्ड जर्नल ऑफ़ डेथ एंड डाइइंग के हिसाब से सम्पूर्ण विश्व में कोविड की मृत्यु दर 2-3% तक आंकी गयी है। कई देशों में यह पांच प्रतिशत भी पायी गयी है। कई मरीज़ों के अन्य बीमारियों के लिए ऑपरेशन किए गये हैं।

आईजीएमसी एक मात्र ऐसा हॉस्पिटल है जिसने शुरुआत से कोविड और ग़ैर कोविड दोनों सेवाओं को जारी रखा है। हमारे यहां पर आज दिन तक ऑक्सिजन की अधिकतम खपत साठ लाख लीटर हुई है। आईजीएमसी में ऑक्सिजन की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है।