Categories: हिमाचल

CAA के विरोध में छात्र संगठन का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका

<p>एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने NRC और CAA के विरोध में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया। छात्र संघ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सीधे तौर पर भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर वार करता है। जिस धर्म निरपेक्ष ढांचे के लिए क्रांतिकारी शहीदों ने अपनी जान की परवाह किए बिना हंसते हंसते अपनी जाने कुर्बान की थी आज केंद्रीय सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र की ओर ले जा रही है जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 का सीधे तौर पर उल्लंघन है।</p>

<p>पूरे देश मे नागरिकता संशोधन कानून का पुरजोर विरोध हो रहा है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में तो छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया है। पुलिस ने लाइब्रेरी और हॉस्टलों में घुस कर छात्रों को प्रताड़ित किया। अब तो माहौल यह विश्वविद्यालय परिसर में धारा-114&nbsp; लगा दी गयी है। छात्र बहुत घबराए हुए है और होस्टल तथा विश्वविद्यालय छोड़ कर घर जा रहा है।<br />
देश का बुद्धिजीवी तबका इस कानून का विरोध कर रहा है लेकिन केंद्रीय सरकार इस विरोध प्रदर्शन को दरकिनार करते हुए सिर्फ यह बात बोल रही है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश धार्मिक देश हैं। इसलिए भारत मे सिर्फ शोषितों को ही नागरिकता दी जाएगी ।</p>

<p>एसएफआई का साफ कहना है कि नागरिकता का पैमाना धर्म नहीं हो सकता है। अगर शोषण ही इसका पैमाना बनाया गया है तो धर्म को क्यों आधार बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश मे धार्मिक उन्माद की स्तिथि भी बन सकती है इसलिए एसएफआई इस कानून का विरोध कर रही है। आज एसएफआई केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पूरे देश में इस कानून का विरोध कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

24 seconds ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

4 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago