Follow Us:

महिला उत्पीड़न पर शिमला में प्रदर्शन, जामिया में युवतियों से मारपीट पर जताया रोष

पी. चंद |

देश में महिलाओं क साथ हो रहे उत्पीड़न पर शिमला में जनवादी महिला समिति ने मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठी महिलाओं ने जहां देश की मोदी सरकार से सवाल किये तो वहीं महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद करने की मांग की। समिति की अध्यक्ष फालमा चौहान की अगुवाई में ये धरना दिया गया औऱ सभी महिलाओं ने देश में हो रहे महिला उत्पीड़न पर रोष जताया।

धरना पर बैठी महिला ने ताजे मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं और सरकार इसपर कोई बिल नहीं ला रही। CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं और बेटियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं जो कि सरासर बर्बरता है। लोगों का ध्यान मूलभूत सुविधाओं से हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है और लोगों को इसपर जबरदस्ती थोपा जा रहा है।

देश को कभी महिलाओं के नाम और नागरिकता के आधार पर झुकाया जा रहा है। 19 तारीख को पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा है। संविधान को दरकिनार कर अपने ही आदेश लागू कर रहे हैं। आने वाले समय में भी इसका विरोध जारी रहेगा और महिलाओं के खिलाफ बर्बरता हरगिस बर्दाश्त नहीं की जाएगी।