Categories: हिमाचल

शिमला व्यापार मंडल ने किया टाइमिंग का विरोध, बाजार सिर्फ 10 बजे तक खुलने की मांग की

<p>प्रदेश में कोरोना की कहर की चलते 16 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है। जिला शिमला प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने का समय शाम 6 बजे तक रखा है जिसका शिमला व्यापार मंडल ने विरोध किया है। व्यापारियों ने इतना ज्यादा समय दुकानें खुले रखना कोरोना को बढ़ावा देना बताया है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने का समय 10 से 1 बजे तक निश्चित किया जाना चाहिए, ताकि लोग पूरा दिन बाजार में न घूम सके।</p>

<p>व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि व्यापारियों में दुकानों को खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जिसको लेकर वहां उपायुक्त से भी मिले हैं। शिमला में दुकानों को अधिक समय के लिए नहीं खोलना चाहिए। दुकानों को 10 से एक बजे तक खोला जाना चाहिए। जिन व्यापारियों की दुकानें बंद है उन्हें राहत दी जानी चाहिए। दुकानदारों के कूड़े बिजली के बिल माफ किए जाने चाहिए। पिछले लॉकडाउन में भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। दुकानों पर काम करने वाले स्टाफ की 50 प्रतिशत सैलरी सरकार को वहन करनी चाहिये ताकि उन्हें किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।</p>

<p>वहीं,&nbsp; शिमला के कपड़ा व्यापारी सतीश का कहना है कि बीड़ी, सिगरेट, पान आवश्यक वस्तुओं में नहीं आता है। शिमला के आसपास कई अन्य दुकाने भी खुली है जिन्हें प्रशासन को बंद करना चाहिए।जो समय अभी दुकानों को खोलने का है यह अधिक है। इससे कर्फ्यू का औचित्य खत्म हो जाता है। वहीं अन्य व्यापारियों ने भी समय को कम करने की मांग की है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8924).jpeg” style=”height:779px; width:850px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

37 mins ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

4 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

4 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

5 hours ago