Categories: हिमाचल

सिरमौर के सुनील ने जीता दिल, दिव्यांग सैनिकों के लिए मुंबई से दिल्ली तक दौड़े

<p>हिमाचली बेटे सुनील शर्मा ने एक बार फिर बड़ा काम किया है। जिला सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले हिमाचली बेटे अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने मुंबई से दिल्ली तक का सफर दौड़ लगाकर पूरा किया है। दौड़ की टैग लाइन ही रन फॉर डिस्एबल सोल्जर्स थी। 29 दिनों में सुनील शर्मा ने मुंबई से दिल्ली तक की दूरी तय की। अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा के साथ कुमार अजवानी ने भी मुंबई से दिल्ली तक करीब 1,525 किलोमीटर की मैराथन में दौड़ कर पूरा साथ दिया।</p>

<p>रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर यह दौड़ पूरी हुई। खास बात यह है कि इस रन का मुख्य उद्देश्य सेना के दिव्यांग हुए जवानों के लिए राशि एकत्रित करना था। रन फॉर डिसएबल सोल्जर्स के तहत सुनील ने अपनी टीम के साथ सैनिकों के लिए करीब 20 लाख रुपए की राशि एकत्रित की। टीम ने रविवार सुबह गुरुग्राम के समीप से अंतिम चरण की दौड़ शुरू की थी। यह मैराथन महाराष्ट्र, दमन और दीव, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा होते हुए रविवार को दिल्ली में इंडिया गेट पर पहुंच कर संपन्न हुई।</p>

<p>दौड़ का मकसद केवल ओर केवल चोटिल व दिव्यांग सैनिकों के लिए गंभीरता से फंड एकत्रित करना था। इस रन में मुंबई के उद्योगपति के कुमार अजवानी ने भी दौड़ को पूरा किया। अजवानी का मुंबई में फाईनेंस का बिजनेस है। धावक सुनील का कहना है कि अगर हरेक भारतीय हर महीने अपने बैंक खाते से जवानों को एक रुपया भी दें, तो शहादत और घायल होने की स्थिति में जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद की कोई कमी नहीं आएगी। भारतीय सेना के दिव्यांग सैनिकों को समर्पित इस रन को पूरा करने के बाद वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

5 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

6 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

9 hours ago