हिमाचल

शिमला में फरवरी महीने के अंत में बर्फबारी, पर्यटक कर रहे शिमला का रुख

प्रदेश में फरवरी महीने के अंत में भी बर्फबारी का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है और बीते कल राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात हुआ है। देश के कई राज्यों में जहां गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। ऐसे में प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिमला में स्थित जाखू की पहाड़ी में बर्फबारी हुई है जहां पर्यटक काफी तादाद में पहुंच रहे हैं।

बर्फबारी के बाद पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि देश के अन्य हिस्सों में गर्मी शुरू हो चुकी है तो वहीं शिमला में बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा है। वह बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं। वहीं, बारिश बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago