Follow Us:

सोलन: 10 साल बाद देखने को मिली इतनी गर्मी, जंगलो में आग के कारण बढ़ रही गर्मी

रिक्की योगेश |

सोलन जिला में गुरुवार को दिन इस साल का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। करीब 10 साल बाद मई महीने में इतना तापमान पहुंचा है। डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विवि के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस था। सोलन के आसपास के जंगलों में लगी आग के कारण भी जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। दोपहर के समय बाजार सुने दिखने लगे हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी तापमान बढ़ने से टूरिस्ट कम पहुंच रहे हैं। हालांकि, ये कहा जा रहा है कि अभी और भी गर्मी बढ़ने की संभावना है जिससे ये तापमान और भी बढ़ सकता है।