Follow Us:

पोलियो अभियान के तहत सुंदरनगर शहर में 1686 बच्चों को पिलाई ख़ुराक

सचिन |

पल्स पोलियो अभियान के दौरान रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने सुंदरनगर शहर के अंतर्गत 1686 बच्चों को खुराक पीलाई गई। हालांकि उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़े विभाग के पास पहुंचने अभी बाकी हैं। लेकिन विभाग द्वारा सुंदरनगर शहर में कुल 11 बूथ स्थापित किए गए थे। इनमें 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। सुंदरनगर शहर में ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों को छोड़कर 1,686 बच्चों को पोलिया की ड्राप्स पिलाई गई है।

इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग सुंदरनगर ब्लॉक के एसएमओ चमन ठाकुर ने अपनी टीम सहित क्षेत्र के पल्स पोलियो बूथों का निरीक्षण भी किया गया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य परिवेक्षक सुंदरनगर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर रविवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के अभिवावकों का खासा उत्साह देखा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सुंदरनगर शहर में कुल 11 बूथ स्थापित किए गए थे।

जो बच्चे पोलियो रोधी दवा पीने से वंचित रह गए हैं, उन्हें सोमवार से 2 दिन के सर्वे के तहत घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सुंदरनगर शहर में कुल 54 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।