Categories: हिमाचल

TMPA और KCC बैंक भर्ती प्रक्रिया पर भी युवाओं को सरकार से उम्मीद

2017 में हुए चुनावों के दौरान रुकी पुलिस भर्तीप्रक्रिया बहाल होने के बाद प्रदेश के कुछ युवा सरकार से बाकी भर्ती प्रक्रियाओं को भी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर युवाओं का कहना है कि सरकार कंडक्टर भर्ती और केसीसी बैंक भर्ती प्रक्रिया पर भी जल्द कोई फैसला ले।

लिहाजा, सरकार अपने स्तर पर हर भर्ती प्रक्रिया का रिव्यू कर रही है और जिस भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह का कोई दाग नहीं उसे बहाल किया जा रहा है। वहीं, अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार इसपर जल्द फैसला ले, क्योंकि हजारों की तादाद में बेरोजगार युवाओं ने इन भर्तियों में 600-600 रुपये ख़र्च किये हैं। यदि ये भर्ती रद्द होती है तो उनके पैसे न तो वापस मिलेंगे और एक बार फिर बेरोजगार युवा चुनावी राजनीति का शिकार हो जाएंगे।

ग़ौरतलब है कि 2017 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व वीरभद्र सरकार ने नौकरियों का खूब पिटारा खोला, जिसमें प्रदेश के युवा इस जाल में फंस गए। हजारों की तादाद में प्रदेश के युवाओं ने सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई किया और आचार संहिता के चलते मामला लटक गया। नवनियुक्त सरकार बनते ही इन भर्तियों का रिव्यू चल रहा और उसके बाद ही इसे बहाल किया जाएगा।

केसीसी बैंक भर्ती में लगे थे धांधली के आरोप

8, 9 और 23 जुलाई 2017 को हुए बैंक के पेपर के दौरान खूब बवाल हुआ था। कई जगहों पर तो अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका तक भी नहीं मिल पाई थी। यहां तक बोर्ड के माध्यम से भी पेपर करवाने को लेकर कई सवाल उठे थे, लेकिन बावजूद इसके जैसे-तैसे पूर्व सरकार ने इसके इंटरव्यू तक ले डाले। उसके बाद से मामला लटका पड़ा है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

2 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

3 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

3 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

4 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago