Categories: हिमाचल

हिमाचल प्रदेश आज मना रहा 49वां पूर्ण राज्यत्व दिवस, आज के दिन मिला था पूर्ण राज्य का दर्जा

हिमाचल प्रदेश आज अपना 49वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश की स्थापना 15 अप्रैल 1948 को हुई थी, जिसमें तत्कालीन 31 रियासतें शामिल हुई थीं। लेकिन आज के ही दिन 25 जनवरी 1971 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला के रिज मैदान पर भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलते ही हिमाचल भारत का 18वां राज्य बन गया। तब से लेकर हर साल हिमाचल 25 जनवरी को हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिमाचल का इतिहास

हिमाचल प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित राज्य है। यह उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा है। 'हिमाचल' प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का अंचल' है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा।

अप्रैल, 1948 में 27,000 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई लगभग 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। 1954 में ‘ग’ श्रेणी की रियासत बिलासपुर को इसमें मिलाने पर इसका क्षेत्रफल बढ़कर 28,241 वर्ग कि.मी. हो गया। सन 1966 में इस केन्द्रशासित प्रदेश में पंजाब के पहाड़ी भाग को मिलाकर इस राज्य का पुनर्गठन किया गया और इसका क्षेत्रफल बढ़कर 55,673 वर्ग कि.मी. हो गया। आज हिमाचल प्रदेश में न केवल पहाड़ी क्षेत्रों का विकास हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं में भी इस प्रदेश ने उल्लेखनीय विकास प्राप्त किया है। सन् 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु 1971 में 'हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971' के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का 18वां राज्य बना दिया गया।

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव डॉ. यशवंत सिंह परमार को मिला जिन्हें हिमाचल निर्माता के नाम से भी पुकारा जाता है। डा. यशवंत सिंह परमार वर्ष 1976 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके बाद ठाकुर राम लाल मुख्यमंत्री बने और प्रदेश की बागडोर संभाली। वर्ष 1977 में प्रदेश में जनता पार्टी चुनाव जीती और शांता कुमार मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1980 में ठाकुर राम लाल फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो गए। 8 अप्रैल 1983 को उनके स्थान पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बनाया गया। साल 1998 में पहली बार प्रो प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने। अब जयराम ठाकुर पहली बार बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर संभाल रहे हैं। सबसे अधिक वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के सीएम रहें हैं।

-15 अप्रैल 1948 को हिमाचल अस्तित्व में आया।

-26 जनवरी 1950 को हिमाचल को पार्ट सी स्टेट का दर्जा मिला।

-1 जुलाई 1954 को बिलासपुर हिमाचल का हिस्सा बना।

-1 नवंबर 1956 को हिमाचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

-1 नवंबर 1966 को पंजाब के कई हिस्से कांगड़ा समेत हिमाचल में शामिल हुए।

-18 दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश एक्ट पास किया गया।

-25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

4 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago