Follow Us:

लॉकडाउन के चलते हिमाचल में बड़ा फैसला, 2 जिलों में चलेगी HRTC की बसें

मनोज धीमान |

प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच 2 जिलों में एचआरटीसी बसों का संचालन शुरू हो सकता है। कुल्लू से लाहौल के लिए 16 अप्रैल से HRTC की बस सेवा शुरू होगी। रोजाना 250 लोगों को रोहतांग से आर-पार किया जाएगा। अभी 10 किलोमीटर रोहतांग दर्रे पर बर्फ के कारण रास्ता बन्द है और लोग 10 किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं।

अगर सुविधा शुरू हो जाएगी तो दर्रे के दोनों तरफ से मिलेंगी बसे। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि लाहौल में आलू-मटर की फसल की बिजाई को लेकर फैसला लिया गया है। कुल्लू और लाहौल जिले में ये सेवा चलेगी।