Follow Us:

ऊना के गुरुदेव का नाम बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज, साइकिलिंग में बनाया रिकॉर्ड

डेस्क |

ऊना के 12 साल के गुरुदेव ठाकुर ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। गुरुदेव ने बिना रुके 45 किलोमीटर का सफ़र तय किया है। इस उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है। ये युवक डीएवी सेंटेनरी स्कूल में 8वीं का छात्र है।

गुरुदेव ने 45 किलोमीटर का सफ़र ऊना से बड़सर तक 2 घंटे 43 मिनट में किया। गुरुदेव ने कहा कि वे रोजाना 4 से 5 घंटे तक मेहनत करते थे। पहाड़ी क्षेत्र में साइकिलिंग करना बहुत ही मुश्किल काम है। उन्होंने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन और अपने पिता तथा कोच राजकुमार को दिया है। वहीं, गुरुदेव के पिता और कोच ने इस बात पर ख़ेद प्रकट किया है कि अभी तक कोई भी प्रशासन से उन्हें मिलने नहीं पहुंचा।