Categories: हिमाचल

ऊना: 8 से 10 बजे तक खुलेंगे डाकघर, पेंशन देने के लिए चलेंगे मोबाइल पोस्ट ऑफिस

<p>ऊना डीसी संदीप कुमार ने जिला के सभी डाक घरों को 8 अप्रैल से सुबह 8-10 बजे तक दो घंटे के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की धनराशि निकालने के लिए जिला में 4 मोबाइल पोस्ट ऑफिस भी चलेंगे, जो संबंधित पंचायत में उचित मूल्य की दुकान के पास सुबह 7-10 तक कर्फ्यू में ढील के दौरान उपलब्ध होंगे।</p>

<p>बुधवार को मोबाइल पोस्ट ऑफिस की सुविधा अंब ब्लॉक की लोहारा ग्राम पंचायत में सुबह 7 से 7.45 बजे तक, मवा टिक्का लोहारा में 8 से 8.45 तक और बेहड़ लोहारा में 9 से 9.45 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जबकि ऊना ब्लॉक की टक्का ग्राम पंचायत में सुबह 7 से 7.45 बजे तक, कुरियाला में 8 से 8.45 तक और झंबर में 9 से 9.45 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एक मोबाइल पोस्ट ऑफिस बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अरलू में 7 से 7.45 बजे तक, चराड़ा में 8 से 8.45 तक तथा जसाणा में 9 से 9.45 बजे तक रहेगा।</p>

<p>गगरेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरी सलोह में 7 से 7.45 बजे तक, जोह में 8 से 8.45 तक तथा डंगोह में 9 से 9.45 बजे तक मोबाइल पोस्ट ऑफिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। वीरवार को मोबाइल पोस्ट ऑफिस की सुविधा अंब ब्लॉक की सपोरी ग्राम पंचायत में सुबह 7 से 7.45 बजे तक, रायपुर जस्वां में 8 से 8.45 तक और मसलाणा में 9 से 9.45 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जबकि हरोली ब्लॉक की हीरां ग्राम पंचायत में सुबह 7 से 7.45 बजे तक, कुंगड़त में 8 से 8.45 तक तथा पोलियां बीत में 9 से 9.45 बजे तक यह सुविधा मिलेगी।</p>

<p>इसके अलावा एक मोबाइल पोस्ट ऑफिस बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोहडरा में 7 से 7.45 बजे तक, बुधान में 8 से 8.45 तक तथा लठियाणी में 9 से 9.45 बजे तक रहेगा। गगरेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूरी में 7 से 7.45 बजे तक, पलोह में 8 से 8.45 तक तथा पोलियां पुरोहितां में 9 से 9.45 बजे तक मोबाइल पोस्ट ऑफिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक खाता धारक भी मोबाइल पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालने की सुविधा हासिल कर सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago