<p>ऊना में भारी गर्मी के प्रकोप जारी है। मंगलवार को जिला में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को भी तापमान लगभग 44 के आसपास ही रहा था, जिसके चलते प्रशासन ने अर्ल्ट जारी किया है।</p>
<p>सूर्यदेव इन दिनों इस कदर प्रचंड हो रहे हैं कि दिन के समय लू के थपेड़ों ने बाहर निकलना मुहाल कर दिया है। दिन में दो पहिया वाहन चलाना अत्यंत मुश्किल है। अत्यधिक गर्मी के चलते दोपहर के समय गलियां और बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। मुख्य मार्गों पर भी इक्का दुक्का वाहन ही दौड़ते नजर आए। दोपहर बाद मौसम में हल्का बदलाव आने के बाद ही लोग घरों से निकल पा रहे हैं।</p>
<p>गर्मी का प्रकोप भी इस कदर है कि दिन के समय पंखों की हवा भी लू के समान प्रतीत हो रही है। उधर, मौसम विभाग के अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने दिने वालों में गर्मी और बढ़ेगी। वहीं ,उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सलाह दी है और जरूरी काम पडऩे पर ही बाहर निकलने को कहा है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1399).jpeg” style=”height:400px; width:500px” /></p>
Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…
Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…
Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…
आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…