Follow Us:

ऊना: इलाज कराने गई महिला को डॉक्टर ने मारा धक्का, बेहोश हुई महिला

रविंद्र |

ऊना जिला अस्पताल में डॉक्टर की एक शर्मनाक हरक़त सामने आई है। यहां डॉक्टर ने इलाज़ करवाने आई एक महिला को जोर से धक्का मारा, जिससे वे महिला नीचे गिर पड़ी और मौके पर बेहोश हो गई। बेहोश महिला को बाकी लोगों ने इमरजेंसी में भर्ती करवाया और अन्य डॉक्टर ने उसे दाखिल कर लिया है।

दरअसल, एक महिला अपने बच्चे के साथ अपना इलाज कराने ऊना अस्पताल में पहुंची। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे OPD में भेजा और कहा कि वहां डॉक्टर बैठे हैं उनसे जाकर मिलो। लेकिन जब महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजन आगरा के पास चेकअप के लिए पहुंची, तो डॉक्टर साहिब आग बगूला हो गए और उन्होंने महिला को धक्का मारते हुए रूम के बाहर निकाल दिया। धक्का लगने से महिला नीचे गिर पड़ी और वे बेहोश हो गई।

महिला के पति का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। डॉक्टर राजन का कहना है कि वे बेवहज उनपर झूठे आरोप लगा रहे हैं, असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

ग़ौरतलब है कि ऊना जिला अस्पताल में डॉक्टर मरीज़ों के लिबास़ देखकर इलाज़ कर रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी मरीज़ों को बड़ी-बड़ी सुविधाएं देने की बात करता है, लेकिन उन सुविधाओं का क्या फायदा जब किसी को ढंग से इलाज़ ही न मिले।