Follow Us:

ऊना में कोरोना पॉजिटिव निकला महाराष्ट्र से लौटा युवक, DC ने की पुष्टि

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब ऊना में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये व्यक्ति 33 साल का है और महाराष्ट्र से लौटा है। इसे क्वारंटीन में रख़ा गया था जिसके बाद उसका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। मरीज़ को हरोली कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। इसके साथ ही एक युवक चंडीगढ़ से भेजा गया है जिसे सेंटर में ही भेजा गया।

डीसी ऊना ने इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश में कुल मामले 75 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस अभी तक 34 हो गए। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से 13 मामले एक्टिव हैं जबकि चंबा से 6 मामले हैं। ऊना जिला में भी अब 2 एक्टिव केस हो गए हैं, जबकि चंडीगढ़ से भेजे गए युवक के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। अग़र वे भी कोरोना संक्रमित होता है तो आंकड़े 1 की संख्य से बढ़ जाएंगे।