Follow Us:

ऊना: ड्रोन से रखी जाएगी लोगों पर नज़र, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

रविंद्र, ऊना |

ऊना में कोरोना वायरस से लड़ाई को लेकर पुलिस सतर्क हो गयी है। अब पुलिस ड्रोन की मदद से लोगों पर नज़र रखेगी। शहर में व्यवस्थाओं पर नज़र रखेगी। पुलिस ने सोमवार को फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी किया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसएचओ दर्शन सिंह ने किया। इस दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी शामिल रही। मकसद पुलिस का यही है कि लोग जागरूक हो सकें। इस दौरान लोगों को घर मे रहने बारे जागरूक किया गया।