Follow Us:

हिमाचलियों को वापस लेकर ऊना पहुंची 7वीं ट्रेन, 271 लोग आए वापस

डेस्क |

लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों के लौटने का सिलसिल जारी है। बुधवार को दिल्ली से एक विशेष ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस रेलगाड़ी में दिल्ली से 271 हिमाचलियों ने घर वापसी की। इस दौरान ऊना रेलवे स्टेशन पर प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किये गए थे और विशेष प्लान के तहत ही यात्रियों को ट्रेन से उतारने से लेकर मेडिकल परीक्षण करने के बाद उनके गृह जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। घर वापसी पर यात्रियों के चेहरों पर ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती थी वहीं यात्री व्यवस्थाओं को लेकर भी संतुष्ट थे।

इस श्रमिक ट्रेन में जिला कांगड़ा के 76 यात्री थे। जबकि मंडी के 42, हमीरपुर के 41, ऊना के 25, बिलासपुर के 24, शिमला के 20, कुल्लू के 20, चंबा के 16, किन्नौर के तीन, सोलन के तीन और सिरमौर का एक यात्री था। सबसे पहले यात्रियों के हाथो को सैनेटाइज किया गया औऱ थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। इसके बाद यात्रियों को भोजन के पैकेट फल और पानी की बोतल देकर HRTC की बसों के द्वारा उनके गृह जिलों को रवाना किया गया।

डीसी संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली से सातवीं ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। इसमें कुल 271 हिमाचली थे। सभी को भोजन व पानी देने के साथ-साथ मॉस्क और सैनेटाइजर भी दिए। सभी हिमाचलियों को निगम की बसों के माध्यम से उनके जिला में भेज दिया गया।