Categories: हिमाचल

शिमला यूनिवर्सिटी में समस्याओं का अंबार, वीसी ने कहा जल्द निपटा जाएगा

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनका अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया। इसी बीच विश्वविद्यालय के वीसी ने सभी समस्याओं के जल्द निपटारा करने की बात कही है। हिमाचल विवि में आईसी ड्योल की सबसे बड़ी चुनौती थी जिसको लेकर वीसी ने कहा कि मानव संसाधन मंत्री से बात कर बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

वीसी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में रिक्त पड़े पद भी दूसरी बड़ी चुनौती है। टीचिंग और नॉन टीचिंग के 200 पद रिक्त पड़े हुए है। इन पदों को भरना उनकी प्राथमिकता रहेगी और एक साल के अंदर भरने का प्रयास किया जाएगा। 153 गेस्ट फ़ैकल्टी के सहारे विवि चल रहा है। डॉ. सिकंदर कुमार ने शिमला पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी।

विवि की भूमि का विवाद भी सुलझाया

विवि में मोडर्न मार्केट बनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, ताकि जरूरत की सभी चीजें वंही पर उपलब्ध हो सकें। 6 चयनित जगहों की ब्यूटिफिकेशन की जाएगी। विवि के अन्य केंद्रों को भी मज़बूत किया। विवि को wifi करने का कार्यक्रम अंतिम दौर में है जिसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अतिरिक्त चार होस्टल निर्माण के लिए भी जगह चयनित की जा रही है।

वीसी ने बताया कि विवि में पानी की समस्या से निपटने के लिए अलग से पानी की योजना को भी केन्द्र से सैद्धान्तिक मंजूरी मिल गई है। इससे विवि को 24 घंटे पानी मिलेगा। डॉ सिकन्दर ने कर्मियों को सीधी चेतावनी दी कि यदि विवि में किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार पाया गया तो उस कर्मी को निलंबित नहीं बल्कि बर्खास्त किया जाएगा।

30 अक्टूबर को शिमला आएंगे राष्ट्रपति

हिमाचल प्रदेश विवि के दीक्षांत समारोह में 30 अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ गोंविद आ रहे है। हिमाचल विवि में ये दूसरा मौका है जब देश के राष्ट्रपति विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे है।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

25 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

3 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago