Categories: हिमाचल

प्रदेश में मौसम ने फ़िर बदला मिज़ाज, बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट जारी

<p>प्रदेश में मौसम ने आज फिर से करवट ली है। पहाड़ों की रानी शिमला में आज सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हो रहा है। प्रदेश में आज और कल बारिश व तेज आंधी चलने का अनुमान है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।</p>

<p>मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज और कल प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं अंधड़ चलने की भी संभावना है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों खड़ा पत्थर में हल्का हिमपात भी हुआ है। आगामी 48 घंटों में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व मध्यवर्ती हिस्सों में भारी बारिस हो सकती है। बारिश से पारा 6 डिग्री तक लुढ़क गया है जिससे शिमला में ठंडक का एहसास हो रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

51 mins ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

1 hour ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

12 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

12 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

15 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

16 hours ago