Follow Us:

प्रदेश में जारी रहेगा खराब मौसम का दस्तूर, दो दिन बारिश और हिमपात की संभावना

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर से मौसम करवट बदल लिया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन मौसम कड़े तेवर दिखा रहा है। प्रदेश में रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात की संभावना है। मार्च माह में बारिश होने की वजह से प्रदेश में एक बार फि़र ठंड बढ़ सकती है।