Follow Us:

हिमाचल में मौसम की लुक्का-छिप्पी जारी, 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार लुक्का छिप्पी लगातार जारी है। पिछले कल शनिवार से बारिश की संभावना बनी हुई है। 6 जिलों में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर में आंधी चलने और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन, चार और 5 मई को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

ऊना जिले में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर शाम कांगड़ा सहित कुछ इलाकों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लाहौल स्‍पीति और मनाली में भी बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ों पर हल्‍की बर्फबारी भी हुई है।