हिमाचल

शीतलहर के बीच 8 और 9 जनवरी को बर्फ़बारी-बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर पारा माइनस डिग्री चल रहा है। मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाके भीषण सर्दी की चपेट में हैं। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी बादल छाए हुए है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि कुफ़री नारकंडा और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ़बारी हुई है लेकिन शिमला शहर में अभी भी बर्फ़बारी का इंतज़ार है।

सर्द मौसम और हवाओं के बीच 8 व 9 जनवरी को मौसम विभाग ने प्रदेश में बर्फ़बारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 10 जनवरी तक राज्य भर में मौसम खराब रहेगा। विभाग ने 8 व 9 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम व मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल में ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बर्फ़बारी हो रही है। जिसके चलते हिमाचल में ठंड बढ़ गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि केलांग में प्रदेश का सबसे कम माइनस 9 डिग्री तापमान रहा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago