लाइफस्टाइल

सर्दी में ख़जूर खाने के होते हैं कई फायदे… जानिए कुछ महत्वपूर्ण फायदे

सर्दियों में कई ऐसे फल होते हैं जो काफी लाभदायक सिद्ध होते हैं। इसी कड़ी में एक फल है मीठी और गूदेदार खजूर… ख़जूर खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, उतनी ही सेहत के लिए असरदार रहती है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर खजूर सर्दी में होने वाली मौसमी बीमारियों का बेहतरीन उपचार करती है। सर्दी में रोज 4-5 खजूर का सेवन करने से बॉडी गर्म रहती है, साथ ही एनर्जी भी मिलती है। खजूर सर्दियों का मेवा है जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

आइए जानते हैं कि सर्दी में खजूर खाने से क्या फायदे होते हैं?

  • सर्दी में खजूर खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है जिससे सर्दी में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है।
  • सर्दी में अस्थमा के मरीज़ों को काफी दिक्कत होती है ऐसे लोग खजूर का सेवन करें। सांस के मरीज़ सोंठ का चूर्ण बनाकर उसे खजूर में मिलाकर उसका सेवन करें।
  • सर्दी में कब्ज की समस्या बेहद परेशान करती है। ऐसे में आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खजूर का सेवन करें। रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खाएं।
  • खजूर बॉडी में खून की कमी को पूरा करती है। रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है।
  • ब्लड प्रेशर लो रहता है तो खजूर का सेवन करें। लो ब्‍लड प्रेशर की समस्या होने पर 3-4 खजूर गाय के दूध के साथ खाएं ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा।

NOTE: मीडिया रिपोर्ट पर आधारित जानकारी। किसी डॉक्टरी सलाह पर ये ख़बर प्रकाशित नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago