Follow Us:

हिमाचल: प्रदेश में 9 जून से बारिश के आसार, आज 6 जिलों में लू का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में लोगों को अभी तपती गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है। प्रदेश में लगातार धूप खिलाने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ऊना जिला में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में लोगों को अभी तपती गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है। प्रदेश में लगातार धूप खिलाने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को ऊना जिला में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया है। तो वहीं, कांगड़ा बिलासपुर और मंडी में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। तपती गर्मी के बीच लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन प्रदेश में गर्मी से रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

धूप खिलने से पारा सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक चल रहा है। सोमवार को भी प्रदेश में तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के 6 जिलों ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को अभी इस गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश में 8 जून तक मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 9 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। विभाग के अनुसार 9 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 3 दिन तक बारिश होने की संभावना है।