रिकॉर्ड बर्फ़बारी के बाद हिमाचल में गर्मी भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने लगी है। हिमाचल के पर्यटन स्थलों में मार्च माह में ही गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मैदानी इलाकों की गर्मी से बचने के लिए पर्यटक पहाडों का रुख करते है। लेकिन मार्च में ही पहाड़ तपने लगे है।
हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली व धर्मशाला में मार्च माह के मध्य में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ डाले है। इन पर्यटन स्थलों में गर्मी ने 12 से 18 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
शिमला मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार शिमला में 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2010 में मार्च माह में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा था। मनाली में मार्च माह में अधिकतम तापमान 27.5 हो गया।
इससे पहले 2004 में तापमान 27 डिग्री रहा था। जबकि धर्मशाला में अधिकतम 32.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ इससे पहले धर्मशाला में 2010 में 31.6 डिग्री तापमान रहा था। उन्होंने बताया कि आजकल वैसे भी हिमाचल में तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज़्यादा चल रहे है। आने वाले दिनों में ये ओर अधिक बढ़ेंगे। हालांकि दो दिन तक कुछ इलाकों में मौसम ख़राब रहने से तापमान में ज़्यादा वृद्धि नही होगी
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…