<p>हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के री गांव के निवासी पृथ्वी चंद का जापान में गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। पृथ्वी चंद के परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर को टोक्यो पुलिस ने फोन करके उन्हें जानकारी दी ,कि पृथ्वी चंद की बीमारी के चलते मौत हो गई और उनका शव टोकियो अस्पताल में रखा है, वो टोकियो आकर उनका शव भारत ले जा सकते हैं।</p>
<p>परिवार का इस खबर से रो -रो कर बुरा हाल है। पृथ्वी चंद की पत्नी ने बताया कि उनके पति जापान में काम करने गए थे,लेकिन अचानक उनके पति की मौत की खबर मिली जिससे पूरा परिवार सदमे में है। उनका कहना था की गरीबी के चलते वो जापान में पति का शव लेने नहीं जा सकते ।</p>
<p>उन्होंने सासंद अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम से पति के शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। वहीं अनराग ठाकुर ने परिवार के दर्द को समझते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज को इसकी जानकारी देते हुए पृथ्वी चंद के शव को भारत लाने के लिए हर संभव मदद के लिए कहा है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…