हिमाचल

HPU में हुआ प्रदर्शनी का आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े लोगों के योगदान को किया याद

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश में भी आजादी के अमृत महोत्सव की धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में जनजातीय समाज से जुड़े लोगों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया गया. प्रदर्शनी का लोकार्पण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने किया.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जनजातीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के बारे में जागरूक करने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. 7 सितंबर को प्रदेश विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में स्वतंत्रता देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि सभी लोगों को देश की स्वतंत्रता में योगदान देने बलिदान देने वाले ऐसे सेनानियों के बारे में पता हो, जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं.

Vikas

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

11 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

11 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

12 hours ago