हिमाचल

छठा वेतनमान न मिलने पर सरकार के खिलाफ लामबंद हुए न्यायिक कर्मचारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अधीनस्थ कोर्ट के न्यायिक कर्मचारी छठा वेतनमान न मिलने के विरोध में लामबंद हो गए हैं. राज्य यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर कोर्ट में काम कर रहे हैं. न्यायिक कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार सभी विभागों को छठे वेतनमान दे रही है, लेकिन केवल अधीनस्थ कोर्ट के कर्मचारियों को ही छठा वेतन आयोग नहीं दिया जा रहा. न्यायिक कर्मचारियों ने सरकार कर भेदभाव करने का आरोप लगाया.

अधीनस्थ कोर्ट न्यायिक कर्मचारी यूनियन के मुख्य सलाहकार जेपी दरेवला ने कहा कि न्यायिक कर्मचारी पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जब सभी विभागों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन दे रही है, तो केवल न्यायिक कर्मचारियों को छठा वेतनमान क्यों नहीं दिया जा रहा.

यूनियन का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है, तो आगामी समय में कर्मचारी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे. इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी के साथ सलाह-मशवरा कर सचिवालय घेराव की रणनीति तैयार की जा सकती है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी विभागों की तर्ज पर न्यायिक कर्मचारियों को भी छठा वेतनमान दिया जाए.

Vikas

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

3 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

3 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

3 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

3 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

5 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

6 hours ago