हिमाचल

हिमाचल में बीजेपी चलाएगी “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम, टिकट के लालच मे दल बदल रहे नेता: सुखराम चौधरी

भाजपा संगठनात्मक जिला शिमला की बैठक रविवार को शिमला में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने की। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला स्तरीय बैठक मे कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत “हर घर तिरंगा” के नाम से एक अभियान चलाया जाएगा और इस कार्यक्रम मे भाजपा अहम भूमिका निभाने जा रही है।

सुखराम चौधरी ने कहा कि आज देश के इतिहास को याद रखने की जरूरत है। देश के युवाओ को स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है। भाजपा इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली, प्रभात फेरी और फोटो, विडीयो प्रदर्शनियों का भी आयोजन करेंगी। 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लगे यह सुनिश्चित किया जाएगा और हर्षोल्लास से ये पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण हो रहें हैं जिससे प्रदेश में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से दर्शाया जाएगा कि स्थापना के बाद प्रदेश बहुत तेज रफ्तार के साथ आगे बढा है इन कार्यक्रमो मे प्रदेश की उपलब्धिया को दर्शाते विभिन्न आयोजन होगे।

चुनावी वर्ष में भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस मे शामिल होने के एक सवाल के जवाब मे सुखराम चौधरी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। नेता चले जाएंगे तो भी पार्टी प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ज़ब इच्छाएं बढ जाती है तो नेता चले जाते है। वे अपनी टिकट की इच्छा से दल बदलते है। भाजपा मे नेताओं की कमी नहीं है इसलिए ऐसे नेता कांग्रेस मे खाली जगह देखकर दल बदल लेते हैं। जयराम सरकार ने काम किया हैं और दोबारा सत्ता हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लोगों के जाने और अन्य पार्टियों में शामिल होने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कुछ लोगों ने अपनी महत्वाकांक्षाओं के कारण पार्टी छोड़ दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी है और हमारे पास अच्छे नेता हैं।

इस बैठक में जिला भाजपा प्रभारी डेजी ठाकुर, गणेश दत्त, रूपा शर्मा, कुसुम सदरेट, संजय सूद, करण नंदा, राजेश शारदा, जितेंद्र भोटका, दिनेश ठाकुर और विजय ज्योति सेन भी मौजूद थे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

6 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

6 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

6 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

6 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

6 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

6 hours ago