Follow Us:

हिमाचल: पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी, निचले इलाकों में छाए बादल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते शुक्रवार सुबह से ही कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। हालांकि निचले इलाको में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 8 जिलों -चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 नवंबर तक मौसम के खराब रहने की संभावना है।

वहीं, रोहतांग दर्रे पर ताजा बर्फबारी होने से लाहौल स्पीति का एक बार फिर से कुल्लू घाटी से संपर्क कट गया है। बता दें कि बीआरओ ने तीन दिन पहले ही रोहतांग दर्रा को यातायात के लिए बहाल किया था। और वहां फंसे सभी वाहनों को रेस्कयू कर सुरक्षित निकाल लिया था।