➤ शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर अंतिम फैसला लेगी सरकार
➤ सीएम सुक्खू ने शिक्षकों पर दर्ज FIR, निलंबन और विभागीय जांच वापस लेने का किया ऐलान
➤ JBT शिक्षकों को TGT पदोन्नति, खेल गतिविधियां बहाल करने समेत कई बड़ी घोषणाएं
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली का विरोध कर रहे प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि शिक्षक दिवस (5 सितंबर) से पहले सरकार इस व्यवस्था पर अंतिम निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कॉम्प्लेक्स प्रणाली की पूरी संवेदनशीलता के साथ समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर इसमें संशोधन या इसे वापस लेने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और शिक्षक संघ के बीच होने वाली अगली बैठक में इस मुद्दे पर निष्पक्ष, सकारात्मक और अंतिम निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से विश्वास बनाए रखने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील भी की।
शिक्षकों को बड़ी राहत, कार्रवाई होगी वापस
मुख्यमंत्री ने आंदोलन में शामिल शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि प्राथमिक शिक्षकों के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई, विभागीय जांच और दर्ज FIR वापस ली जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्य अध्यापकों, केंद्र मुख्य अध्यापकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के अधिकारों में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। वहीं, लंबे समय से बंद पड़ी प्राथमिक विद्यालयों की खेल गतिविधियों को भी दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
JBT शिक्षकों को मिलेगी TGT पदोन्नति
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि JBT शिक्षकों को TGT पदों पर पदोन्नति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सचिवालय में शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई है और सरकार सकारात्मक समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार कर रही है और शिक्षकों के सहयोग से हिमाचल के प्राथमिक विद्यालयों को देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
अंग्रेजी माध्यम और भर्ती प्रक्रिया पर भी सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई पहले ही शुरू की जा चुकी है और इस बदलाव में प्राथमिक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि CBSE स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
OPS बहाली का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था। उनका दावा था कि OPS लागू होने के बाद अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पहले की तुलना में बेहतर पेंशन का लाभ मिल रहा है।
भाजपा पर साधा निशाना
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार प्रदेश पर भारी आर्थिक बोझ छोड़कर गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा सभी वर्गों को प्रदेश के विकास और हितों की रक्षा के लिए एकजुट हो



