हिमाचल

हिमाचल: मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी का होगा भुगतान, केंद्र सरकार ने जारी की धनराशि

अब जल्द ही मनरेगा मजदूरों को उनकी दिहाड़ी का भुगतान किया जाएगा। क्योंकि केंद्र सरकार ने मनरेगा के सामग्री घटक और प्रशासनिक व्यय के तहत प्रदेश के वर्ष 2022-23 के लिए 316.80 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इससे एक और जहां मनरेगा मजदूरों को उनकी दिहाड़ी का भुगतान होगा तो वहीं दूसरी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।

बता दें कि मनरेगा मजदूर लंबे समय से अपनी दिहाड़ी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सरकार के पास बजट न होने से उनकी दिहाड़ी रूकी हुई थी। समय पर दिहाड़ी का भुगतान न होने से मनरेगा मजदूरों को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा लेकिन अब सरकार जल्द ही उनकी दिहाड़ी का भुगतान कर देगी।

पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर ने मनरेगा के लिए धनराशि जारी करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह राशि प्राप्त होने से मनरेगा के कार्यों में गति आएगी और लम्बित देनदारियों का निपटारा भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनरेगा के अन्तर्गत बेहतर कार्य किया जा रहा है और ग्रामीण विकास तथा आर्थिकी के उत्थान में यह उपयोगी सिद्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अन्तर्गत 330 लाख कार्य दिवसों के विरूद्ध 336.10 लाख कार्य दिवस अर्जित किए गए और 988.95 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में 343 लाख लक्षित कार्य दिवसों के विपरीत 370.87 लाख कार्य दिवस अर्जित किए गए तथा 1091.31 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अन्तर्गत 6.36 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। वर्ष 2021-22 में 7.07 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में 75 हजार 814 कार्य पूर्ण किए गए तथा वर्ष 2021-22 में 80 हजार 957 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

5 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

5 hours ago