पॉलिटिक्स

भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, भाजपा की नीतियों को हर घर तक पहुंचा रहे कार्यकर्ता

जसबीर कुमार। हमीरपुर जिला में भाजपा ने जनसंपर्क महा अभियान तेज कर दिया है। इसी के चलते भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने महा जनसंपर्क अभियान पदयात्रा के तहत विधानसभा क्षेत्र के शक्कर खड्ड ग्राम केंद्र व पालू के विभिन्न बूथों का दौरा किया। महाजनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम केंद्र में पहुंचने पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सरकार की कल्याणकारी नीतियों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए ताकि हर व्यक्ति का लाभ ले सके।

जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर तरफ एक समान विकास कार्य करवा रही है। महा संपर्क अभियान के तहत लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को परचम जीत के साथ विजय बनाना है। राज्य और केन्द्र सरकार के द्वारा विकास कार्य के पंपलेट भी बांटे जा रहे है जिसे लोगों द्वारा भी काफी सराहा जा रहा है।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

15 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

30 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

42 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

55 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago