हिमाचल

हिमाचल: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धर्मशाला में कर्मचारियों का हल्ला बोल

हिमाचल विधानसभा से शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विधानसभा परिसर के बाहर हंगामा देखने को मिला। शनिवार को पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर भारी संख्या में एनपीएस कर्मचारियों ने दाड़ी मैदान हल्ला बोल दिया है। ये सभी कर्माचारी नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेताया है कि यदि इस मुद्दे पर आज फैसला नहीं लिया गया तो कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे।

उधर सरकार सत्र के पहले ही दिन पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर साफ इंकार कर चुकी है। सरकार ने कहा कि अगर इस स्कीम को बहाल किया जाता है तो सरकार पर सालाना 500 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। ऐसे में प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस स्कीम को बहाल नहीं किया जा सकता। सरकार के इस फैसले के बाद भी शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों से करीब 20 हजार एनपीएस कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय धर्मशाला से दाड़ी मेला ग्राउंड तक पेंशन अधिकार रैली निकाली। क्यास लगाए जा रहे हैं कि यह सभी कर्मचारी विधानसभा परिसर की और रुख कर सकते हैं।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जेसीसी बैठक में जिस तरह से न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ को नजरअंदाज किया गया है और पुरानी पेंशन बहाली की ओर कोई सकारात्मक कदम सरकार की ओर से नहीं उठाया गया उससे प्रदेश के 120000 कर्मचारी नाराज हैं। पेंशन कर्मचारियों का बुनियादी हक है। इस हक को 2003 में कर्मचारियों से छीन लिया गया। अगर सरकार ने कर्मचारियों को नजरअंदाज किया तो कर्मचारियों के आक्रोश को रोकना मुश्किल हो जाएगा और इसकी जवाबदेही सरकार की होगी।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago