Follow Us:

हिमाचल में तीन तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदार पदोन्नत

Himachal Tehsildar Transfers: हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के तबादले और 12 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति कर उन्हें नए स्थानों पर तैनाती देने के आदेश जारी किए हैं।

सार्थक शर्मा को रोहड़ू से कोटली, आशीष को कोटली से चुराह, और हुसन चंद को खुडियां से मंडी स्थानांतरित किया गया है। पदोन्नति के बाद देश राज को तहसीलदार टिक्कर, किरण देवी को निहरी, कुश कुमार को नेरवा, रोहित को कुपवी, नीरज को बंजार, अनिल शर्मा को ननखड़ी, अभिराय सिंह ठाकुर को सलूणी, सौरभ धीमान को टौणी देवी, रजत शर्मा को निरमंड, और अत्तर सिंह को संगड़ाह में तैनाती दी गई है।

तहसीलदार संजीव कुमार और ज्ञानचंद के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इन दोनों अधिकारियों को विभागीय कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आबकारी विभाग ने तीन ग्रेड-2 अधीक्षकों को पदोन्नत कर सहायक आयुक्त बनाया है। प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में अनिता कुमारी, तरसेम चंद, और मनोज कुमार को पदोन्नत किया गया है।