Follow Us:

हिमस्खलन में फंसे BRO जवान सहित 3 लोगों को बचाने वाले होंगे सम्मानित: गोविंद सिंह

गौरव |

रोहतांग में हिमस्खलन की चपेट में आए BRO जवान समेत 3 लोगों को सुरक्षित निकालने वाले स्थानीय बचाव दल, सेना और अन्य लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। ये बात जयराम सरकार में परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद सिंह ने कही। मंत्री ने कहा कि बचाव दलों तथा लोगों ने साहस और तत्परता का परिचय दिया है, जिसके लिए उन्हें सम्मान दिया जाएगा।

ग़ौरतलब है शनिवार को बीआरओ जवान सहित तीन लोग रोहतांग टनल के पास हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। उसके बाद स्थानीय बचाव दल, सेना और लोगों ने उन्हें मिलकर बाहर निकाला था। बीआरओ का जवान काफी हद तक बर्फ में धंस गया था, लेकिन उसे भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।