➤ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नई शोध समिति का गठन
➤ नेक राम बने संयोजक, तीन सह-संयोजकों को मिली जिम्मेदारी
➤ विभिन्न संकायों व गतिविधियों के लिए प्रमुख और सह-प्रमुख नियुक्त
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नई शोध समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर प्रो. संजय शर्मा (डीन ऑफ एजुकेशन एवं डायरेक्टर ऑफ फ़िज़िकल एजुकेशन) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि चुनाव अधिकारी की भूमिका सर्वेश दीक्षित (शोध प्रांत संयोजक) ने निभाई। समारोह के दौरान पूर्व सह-संयोजक सचिन लगवाल ने पुरानी समिति को भंग किया और नए कार्यकाल के लिए समिति का गठन किया गया।
नवगठित समिति में नेक राम को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि आशीष मिश्रा, नीतिका लखनपाल और जतिन जून सह-संयोजक होंगे। इस अवसर पर नेक राम ने पूरे वर्ष का मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी सर्वेश दीक्षित ने अधिकारिक रूप से नई समिति की घोषणा की।
समिति का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में शोध, शैक्षणिक गतिविधियों और छात्रहितों को बढ़ावा देना है। समिति समय-समय पर शोधार्थियों के बीच विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएं और कॉन्फ्रेंस आयोजित करती रहेगी।
नवगठित टीम में अलग-अलग संकाय और विभागों के लिए भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
-
कला संकाय फेज-I: प्रमुख रितेश भागटा, सह-प्रमुख जतिन शर्मा
-
कला संकाय फेज-II: प्रमुख मनीषा ठाकुर, सह-प्रमुख मोनिका ठाकुर
-
मल्टीफैकल्टी: प्रमुख नरेन ठाकुर, सह-प्रमुख रोहित चौहान और रुचि सिपहिया
-
विज्ञान संकाय फेज-I एवं II: प्रमुख देवेंद्र ठाकुर, सह-प्रमुख अखिल व राहुल चंदेल
-
प्रबंधन संकाय: प्रमुख रुचिका नेगी, सह-प्रमुख विजय सिंह और ललित शर्मा
-
सह-प्रमुख (अन्य जिम्मेदारी): सतीश कुमार
-
IIHS: प्रमुख सुशील कुमार, सह-प्रमुख महेंद्र ठाकुर
-
कोषाध्यक्ष: अभिषेक कश्यप
-
स्टडी सर्कल प्रमुख: संजीव धीमान, सह-प्रमुख नरेन ठाकुर व मनीषा ठाकुर
-
शैक्षणिक गतिविधियों प्रमुख: वैभव भारतीय, सह-प्रमुख तनुज शर्मा व जाह्नवी ठाकुर
-
सोशल मीडिया प्रमुख: निशांत गुलेरिया
-
मीडिया प्रमुख: कमलेश वर्मा
-
विदेशी छात्र प्रमुख: फारूक अकमल
इस नए गठन से उम्मीद की जा रही है कि विश्वविद्यालय में शोध और शैक्षणिक माहौल को और अधिक मजबूत किया जाएगा।



