Categories: हिमाचल

हिमाचल: बर्फबारी के चलते यहां 700 और 1500 रुपये में मिलेगी फ्लाइट

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच हिमाचल के उपरी इलाकों में हवाई सेवा को शुरू करने का काम भी जोरों पर हैं। इसी कड़ी में लाहौल प्रशासन ने भी हवाई सेवा के लिए प्रदेश सरकार को आवेदन कर दिया है और हवाई सेवा के लिए किराया भी तय कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा मरीजों और छोटे बच्चों को हवाई सेवा में 700 रुपये प्रति सीट किराया निर्धारित किया है। वहीं, ढाई साल तक के बच्चों को मुफ्त सेवा दी जाएगी। जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वालों और वहां कारोबार करने वालों के लिए 1,500 रुपये किराया भरना होगा। इसके अलावा गैर जनजातीय क्षेत्र व नौकरी पेशा लोगों को हवाई सेवा के लिए सात हजार रुपये किराया भरना होगा।

एसडीएम केलांग कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि बर्फबारी के बाद जैसे ही रोहतांग दर्रा बंद होगा। उसके बाद हवाई सेवा शुरू की जाएगी। हेलीकॉप्टर के माध्यम से जनजातिय क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। लाहौल स्पीति के अंदर बनाये गए हेलीपैड में अधिकारियों की भी तैनाती कर दी है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बर्फबारी के बाद हवाई सेवा ही एकमात्र सहारा होती है। बर्फ गिरने से जिला लाहौल स्पीति, जिला चम्बा के पांगी और किलाड़ के सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं।

Samachar First

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

17 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

23 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

23 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

23 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

23 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

23 hours ago