<p>हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिज़ाज अपना रुख फिर बदलने वाला है। मौसम के इस बदलते अंदाज से इस बार भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। लिहाजा, धर्मशाला में श्रीलंका-भारत के मैच के दिन मौस साफ रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन उसके बाद ही प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा।</p>
<p>मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में 11 दिसंबर से मौसम खराब रहेगा। 11 से 14 दिसंबर तक हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। 12 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी भी विभाग की ओर से जारी की गई है।</p>
<p>आज शनिवार और रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार जताए हैं। शिमला में शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहा। शिमला और धर्मशाला में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…