➤ 4 से 11 जनवरी 2026 तक वाराणसी में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
➤ दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में चला कोचिंग कैंप
➤ तकनीकी कौशल और फिटनेस के आधार पर 14 खिलाड़ियों का चयन
राष्ट्रीय वरिष्ठ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी, जहां चयनित खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों से 24 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन किया गया था। इन खिलाड़ियों के लिए 15 दिसंबर से दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में विशेष कोचिंग कैंप आयोजित किया गया, जहां खिलाड़ियों को तकनीकी, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया गया।
कोचिंग कैंप के दौरान सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। चयन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार टीम में केवल 14 खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाना था।
अंतिम चयन में तकनीकी दक्षता, फिटनेस, अनुशासन और टीम संतुलन को प्रमुख आधार बनाया गया। जो खिलाड़ी इस बार टीम में स्थान नहीं बना सके, उनके प्रदर्शन की भी सराहना की गई और भविष्य में बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई।
शिमला जिला – अमित रंटा, कार्तिक वर्मा, अर्जुन, सुनील, ईशान
ऊना जिला – कार्तिक, सचिन, अंकित
सोलन जिला – आशीष, सौरभ, अमान कुमार
मंडी जिला – रजत
हमीरपुर जिला – अभय
ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल – निवेश
स्टैंडबॉय खिलाड़ियों में
रमन (आउटसाइड हिटर), रोहित (आउटसाइड हिटर), अंकुश (सेटर),
निंदर (मिडिल ब्लॉकर), सुजल (लिबरो) और सुरेश (अपोजिट हिटर) शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर और महासचिव मदन राणा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।



