Categories: हिमाचल

फिर बदला मौसम का मिजाज, किसानों की चिंता बढ़ी

<p>प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को ओलावृष्टि होने और तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बेमौसम बारिश से गेंहू की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पहले भी बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।</p>

<p>मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 मई तक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और6&nbsp; मई तक अन्य क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला में मंगलवार शाम से मौसम बदल गया है। दोपहर तक धूप खिलने के बाद शाम के समय शहर में बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई।</p>

<p>मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.8, शिमला में 25.9, सुंदरनगर में 34.5, भुंतर में 34.0, धर्मशाला में 30.8, नाहन में 32.2, सोलन में 30.4, कांगड़ा में 35.3, बिलासपुर में 35.5, हमीरपुर में 35.0, चंबा में 33.1, डलहौजी में 20.8, कल्पा में 23.4 और केलांग में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

11 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

38 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

1 hour ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago