Follow Us:

हिमाचल में अभी और बरसेंगे बदरा, 29 तक राहत मिलने के नहीं कोई आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 29 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं. इकसे लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते आए दिन जगह-जगह नुकसान हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 29 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं. इकसे लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन लगातार बारिश होने की संभावना है.

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

शिमला 23°C 16°C
सोलन 26°C 29°C
हमीरपुर 29°C 21°C
मंडी 29°C 21°C
बिलासपुर 30°C 21°C
ऊना 34°C 22°C
कांगड़ा 26°C 19°C
सिरमौर 29°C 21°C
कुल्लू 28°C 19°C
चंबा 30°C 21°C
किन्नौर 25°C 15°C
लाहौल-स्पीति 21°C 5°C

वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.