Follow Us:

हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने लगातार तीसरी बार जीते स्वर्ण पदक, रचा नया कीर्तिमान

|

Himachal Women Kabaddi: हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से हराकर अपने विजय अभियान को बरकरार रखा।

यह सफलता हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम को देश की पहली टीम बनाती है जो इस अनूठी उपलब्धि को हासिल कर रही है। इस शानदार जीत के बाद हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने इस सफलता के पीछे टीम के कठिन परिश्रम को सराहा। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा ने टीम को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह जीत प्रदेश में कबड्डी को और अधिक लोकप्रिय बनाने का काम करेगी।