चक दे मंडी: चार साहिबजादे हॉकी गोल्ड कप मास्टर में हिमाचल ने जीता सिल्वर मेडल, मंडी की वंदना छाई
जम्मू में संपन्न हुई तीन दिवसीय चार साहिबजादे हॉकी गोल्ड कप मास्टर में हिमाचल प्रदेश की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता जम्मू के के के हक्कू स्टेडियम में चली जिसमें मास्टर वर्ग से कई टीमों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश की महिला हॉकी टीम मास्टर की टीम में मंडी की वंदना भी शामिल थी जिसने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वंदना जो हाल ही में इस तरह की कई मास्टर हॉकी प्रतियोगिताओं में हिमाचल की महिला टीम में शामिल रही हैं ने जोरदार प्रदर्शन किया है.
जिसके आधार पर उसे लगातार टीम में जगह दी जा रही है। कई मेडल उन्होंने अब तक हासिल किए हैं। वंदना ग्रामीण विकास विभाग के विकासखंड सदर मंडी में तैनात है। उसके उम्दा खेल व लगातार टीम के लिए मेडल लाने पर विभाग व परिजनों में बेहद खुशी है। उम्मीद जताई गई है कि उसका यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…