Categories: हिमाचल

किसान के बेटे ने पेश की मिसाल, 20 साल की विधवा को दिया सहारा

हिमाचल में इंसानियत अभी भी जिंदा हैं। ये हिमाचल के उस बेटे साबित कर दिखाया जिसने इस जमाने के अनुसार अपनी सोच को ढाला और एक ऐसा काम कर दिखाया जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। यहां एक सरमौरी लड़के ने एक विधवा से शादी रचाकर उससे जीवन भर साथ का वादा किया है।

दरअसल, मामला जिला के उपमंडल सराहां से जुड़ा है। कृषि एवं ग्रामीण बैंक में नौकरी करने वाले सिरमौरी बेटे सुनील ने सराहां के शिव मंदिर में पूजा के साथ अग्नि के सात फेरे लिए। मात्र 20 साल की छोटी सी उम्र में अपना पति खो चुकी पूजा का मायका मानगढ़ गांव में है। मगर उसके ससुराल पक्ष ने उसे अपनी बेटी मानकर उसकी विदाई दी। नेहरस्वार के लगांह गांव में ब्याही पूजा की एक बेटी भी है। सुनील ने उसे भी कानूनन गोद लेकर पिता का नाम दिया है।

11 जुलाई 2015 को पूजा के पति की एक सड़क हादसे में जान चली गई थी। पूजा की विदाई के समय उसके ससुर जागर सिंह की आंखे बार-बार भरी जा रही थी। उनका कहना था कि जब तक हम जिंदा हैं तब तक तो पूजा की देखभाल कर लेते लेकिन उसके बाद पूजा का क्या होता? दूसरी तरफ पूजा की सास का कहना है कि पूजा की दूसरी जिंदगी शुरू होते देख वे बेहद खुश हैं।

किसान के बेटे ने पेश की मिसाल

सिरमौर जिला की सराहां ग्राम पंचायत के आंजी सिवत गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील किसान परिवार से है। बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया। उधर पूजा के पिता भी काफी पहले चल बसे हैं। सुनील ने बताया कि उनकी जान पहचान ज्यादा पुरानी नहीं है। सब कुछ एक महीने के अंदर हुआ।

भतीजी के माध्यम से हुई थी पहचान

पूजा की जान पहचान सुनील की भतीजी के माध्यम से हुई थी। शादी की बात चलाई तो मामूली जांच पड़ताल के बाद सभी सहमत हो गए। पूजा के ससुराल पक्ष को उसके साथ-साथ दो वर्षीय राधिका के भविष्य की भी चिंता सता रही थी, जिसे सुनील के इस निर्णय ने चुटकी में दूर कर दिया।

सुनील की 65 वर्षीय माता कमला देवी अपने बेटे के इस निर्णय से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में ऐसा होना मुश्किल है। उन्हें पूजा जैसी बहू मिली है साथ में राधिका के रूप में घर में लक्ष्मी आई है। उनके लिए यह बड़े ही सौभाग्य की बात है। वह पूजा को अपनी बेटी की तरह रखेंगी।

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

12 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

12 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

12 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

12 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

12 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

12 hours ago