हिमाचल के रहने वाले भारतीय सेना के जवान अरविंद कुमार के घर वाले उनके लिए दुल्हन देख रहे थे। शादी की बात चल रही थी। लेकिन, रविवार को शोपियां में हुए आतंकियों के साथ मुठभेड़ में वो शहीद हो गए।

रविवार को सोपियां में भारतीय जवानों ने आतंकियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया था, जिसमें एक साथ 13 आतंकियों को मार गिराया गया। इस दौरान भारतीय सेना के 3 जवान भी शहीद हो गए। शहादत पाने वालों में हिमाचल के लाल अरविंद कुमार भी शामिल हैं।

ज्वाली के सरियाणा गांव से ताल्लुक रखने वाले अरविंद के परिवार को जैसे ही उनके शहादत की ख़बर मिली, पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव के लोग उनकी बहादुरी को याद करते हुए शहादत पर गर्व कर रहे हैं। गांव की सरपंच और शहीद की चाची ऊषा देवी को उनके शहीद होनें की सूचना मिली।

शहीद के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की कमी पूरी नहीं की जा सकती। लेकिन, उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया यह परिवार के लिए गर्व की बात है। परिजनों ने बताया कि 4 बहनों की शादी के बाद घर में शहीद अरविंद की शादी की बात चल रही थी। शहीद अरविंद के एक और भाई हैं, वह भी फौज में देश की सेवा कर रहे हैं।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…